जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने निस्सहाय रूप में सैकड़ों किलोमीटर ज़मीन चीन को सौंप दी और 2010-2013 के बीच उनकी हुकूमत के दौरान 600 बार पड़ोसी देश ने घुसपैठ की।
मनमोहन सिंह ने, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के साथ मौजूदा गतीरोध से निपटने की शैली पर सवाल उठाया था, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीटर पर कहा कि कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को “हमारे बलों का बार-बार अपमान और उनकी वीरता पर सवाल उठाना बंद करना चाहिए।”
भाजपा प्रमुख ने कहा कि कॉन्ग्रेस नेताओं ने बालाकोट हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी ऐसा ही किया था। जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, “डॉक्टर मनमोहन सिंह उसी पार्टी से हैं जिसने 43 हज़ार वर्गकिलोमीटर से ज़्यादा भारतीय क्षेत्र को निस्सहाय रूप में चीन को समर्पित कर दिया था। संप्रग के शासनकाल में देखा गया कि बिना संघर्ष सामरिक और क्षेत्रीय समर्पण हुआ। बार बार हमारे बलों का अपमान किया गया।”
ग़ौरतलब है कि सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत-चीन की सेना के बीच कॉर्प्स कमांडर लेवल की बैठक हो रही है।